भारत के प्राइवेट शहर लवासा के बारे में आप क्या जानते हैं?

लवासा पुणे से लगभग 50 किमी और मुंबई लगभग 180 किमी से दूरी पर स्थित है।

लवासा सिटी को आजाद भारत का पहला निजी हिल स्टेशन कहा जाता है.

अपनी बेहतरीन खूबसूरती की वजह से यह शहर एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। प्लान्ड सिटी होने की वजह से यह शहर यहां आने वाले टूरिस्ट्स की सभी जरूरतों और लग्जरी का ख्याल रखता है।

भारत का पहला प्लान्ड हिल स्टेशन लवासा जिसका लैंडस्केप, लुक और डिजाइन इटालियन शहर पोर्तोफिनो से इंस्पायर्ड होकर बनाया गया है। इस शहर की कई सड़कों और बिल्डिगों को भी पोर्तोफिनो में मौजूद सड़कों का नाम दिया गया है।

यह शहर 25000 एकड़ में फैला हुआ तथा सात पहाड़ियों से घिरा हुआ है। मुंबई और पुणे करीब होने के कारण यहां वीकेंड में छुट्टियां मनाने आराम से आया जा सकता है। यहां के खूबसूरत हरे भरे पहाड़ और लेक के नजारे मन मोह लेने वाले हैं।

लवासा में एक वरसगांव बांध जो कि टूरिस्ट के बीच खासा आकर्षण का केंद्र है। बता दें, यह डैम आठ बड़ी-बड़ी पहाड़ियों के बीचो बीच स्थित है।पर्यटक वॉटर स्पोर्ट्स करना कभी न भूले। ये काफी एंटरटेनिंग और एडवेंचरस है।
साथ ही यहां पर मौजूद 'VORTEX SPLASH PAD' में फुल ऑन फन और मस्ती का पूरा चांस मिलता है।

लवासा शहर का निर्माण एचसीसी कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। आप यहां आयुर्वेदिक मसाज, योग क्लासेज,आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। पर्यटक यहां पूरे साल छुट्टियाँ मनाने आ सकते हैं। यहां पर्यटकों की सुविधा के टूरिज्म
आर्गेनाईजेशन भी है।

खाना
लवासा एक भाद ही शानदार शहर है,यहां आपको खाने पीने के लिए इंडियन से लेकर इटेलियन तक का खाना मिल जायेगा।

कहां रुके
लवासा में होटल्स की अच्छी व्यवस्था है. यहां कई शानदार और लग्जरी होटल्स मौजूद हैं, जोकि टूरिस्टों के कंफर्ट और सेफ्टी का पूरा ख्याल रखते हैं।साथ ही यहां पर बेहतरीन स्पा ट्रीटमेंट का भी मौका है, जिससे आपके शरीर की पूरी थकान गायब हो जाएगी। फ़िलहाल लवासा में तीन होटल है-

पहला-द फार्च्यून सेलेक्ट यह होटल थोड़ा सा महंगा है,यहां का टैरिफ 5000-8000 के बीच से शुरू होता है।
दूसरा होटल है वाटर फ्रंट शॉ-यह होटल यहां आने वाले पर्यटक को अपार्टमेंट सर्विस देता है वह भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर।यहां आपको एक रात के लिए 4000 से 6000 के बीच में पैसे खर्च करने होंगे। इस होटल में एक रेस्तरां भी है आल अमेरिकन डिनर-यहां का खाना बेहद ही लजीज है।

तीसरा होटल है-एकांत रिट्रीट होटल-इस होटल में आपको आसानी से 2000 में एक अच्छा कमरा मिल जाएगा, हालांकि खाने के लिए आपको अलगे से पैसे खर्च करने होंगे।

लवासा अभी भी अंडरकंस्ट्रक्शन है, अगर आप यहां आपने आने की प्लानिंग कर रहें है तो बेहतर होगा आप अपने साधन से आयें।

लवासा आने का उचित समय
लवासा समुद्री ऊंचाई से करीबन 2000 से 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां का मौसम हमेशा ही काफी सुहावना रहता है,मानसून में यहां भरी बारिश के चलते यहां मौसम और भी सुहावना हो जाता है। अगर आपको शांति के
और कुछ सुकून के पल चाहिए तो लवासा आपके वीकेंड और छुट्टियों के लिए एकदम बेस्ट आप्शन है।

Source : आई.पी. दाधीच

Comments