सुबह उठ के पहले क्या खाना चाहिए ?

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहता है।

  1. सुबह खाली पेट किशमिश खाएं। भीगी हुए किशमिश खाएंगे तो ज्‍यादा फायदेमंद होती है। किशमिश में मौजूद पोषक तत्‍व, स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
  2. गुड़ को बेहद लाभदायक माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार, बासी मुंह गुड़ खाना चाहिए। अगर गुड़ के साथ गुनगुना पानी भी हो तो बहुत अच्छा है। शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है। इससे खून साफ होता है व कई तरह की बीमारी दूर होती है। इससे पूरे दिन एसिडिटी नहीं होती है।
  3. सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की कली खाएं। पाचन के लिए तो ये रामबाण है। अगर किसी को पेट फूलने की समस्‍या होती है तो उसके लिये ये काफी फायदेमंद रहेगा।
  4. सुबह उठकर भीगे बादाम खाएं। इसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम आदि पोषक तत्व होते हैं। बादाम जब भी खाएं इसके छिलके उतारकर खाएं। इससे यह ज्यादा लाभ देती है।

Comments