टॉपर्स पढ़ाई कैसे करते हैं ?

1. उनको पता होता है कि कब पढ़ना है और कितना पढ़ना है। यकीन मानिए वह भी पढ़ाई को टालते रहते हैं लेकिन फिर किसी भी तरह पढ़ाई जरूर करते हैं।

2. वो कुछ नया सीखने के लिए पढ़ते हैं न की परीक्षा के लिए याद करते हैं।

3. पढ़ते वक्त किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या फिर ऐसा जो उन्हें डिस्टर्ब कर सकता है उसे अपने कमरे से बाहर रखते हैं।

4. वह हर घंटे 45 मिनट पढ़ते हैं और 15 मिनट का ब्रेक लेते हैं।

5. वह अपनी इमैजिनेशन स्किल्स से विषय को गंभीरता से समझते हैं।

6. वह इसलिए नहीं पढ़ते हैं कि उन्हें पढ़ना है बल्कि वह इसलिए पढ़ते हैं क्योंकि भविष्य में उन्हें सफल बनाना है।

7. उनके स्टडी गोल्स बहुत क्लियर होते हैं।

8. वह 80/20 सिद्धांत को इस्तेमाल करते हैं। उन्हें पता है 20% सिलेबस से 80% सवाल पूछे जाते हैं।

9. वह अपने सिलेबस की किताबों से हटकर कुछ दूसरी किताबें भी पढ़ते हैं जिससे पढ़ने को लेकर उनकी रूचि और प्रगाढ़ होती चली जाती है।

10. उनके पास एक मजबूत "क्यों" होता है जिससे उन्हें अविश्वसनीय मेहनत करने के लिए मोटिवेशन मिलता है!

Source : Newspaper Archive

Comments