अफ़ग़ानिस्तान के बारे कुछ रोचक बातें क्या हैं?

1.Afghanistan In Hindi की सीमा ७ देशों से मिलती है, ये देश हैं ईरान,उजबेकीस्तान, भारत, पाकिस्तान, तजाकिस्तान, चीन और तुर्कमेनिस्तान।

2. इस Country का राष्ट्रीय खेल बुजकशी है यानी बकरी पकड़ना। इसे दुनियां के सबसे जंगली खेलों में से एक माना जाता है। इस खेल में भाग लेने वाला प्रतिभागी घोड़े पर सवार होता है और मरे हुए बकरी को पकड़कर एक खास सर्किल में गिराता है। इसे Afghanistan के उत्तरी इलाकों में पिछले कई शताब्दियों से खेला जाता रहा है।

पहले जहाँ धनी लोग ही खेला करते थे, अब इस खेल को अफ़ग़ान मोबाइल फोन कंपनियां और प्राइवेट एयरलाइन्स स्पॉन्सर करती हैं। हालांकि, यह खेल कमजोर दिल वाले नहीं खेलते और न ही इसमें महिलाएं भाग लेती हैं।

3. दुनियां की पहली ऑयल पेंटिंग यूरोप में नहीं बल्कि Afghanistan के बामियान की गुफाओं में बनी थी।

4. Afghanistan ब्रिटेन से अपना स्वतंत्रता दिवस 19 अगस्त को मनाता है। हालांकि Afghanistan कभी भी ब्रिटिश कॉलोनी का हिस्सा नहीं रहा है। मगर हाँ Afghanistan और ब्रिटेन के बीच 3 युद्ध जरूर हुए हैं।

5. साल 2011 से पहले यहाँ दुनियां की सबसे बड़ी बौद्ध प्रतिमा थी। इसे 6वीं शताब्दी में बनाया गया था। तालिबान ने इस मूर्ति को नष्ट कर दिया।

6. यहाँ की 99 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। 1 प्रतिशत में हिन्दू, यहूदी, और ईसाई आते हैं।

7. Afghanistan चारों ओर जमीन से घिरा हुआ है यानि यह लैंड लॉक्ड कंट्री ( Landlocked Country ) है। इस देश का क्षेत्रफल 6,47,500 वर्ग किलोमीटर है जो की दुनियां में 41वाँ सबसे बड़ा देश है।

8. Afghanistan Currency यहाँ की मुद्रा का नाम अफगानी है, अफ़ग़ान नहीं। यहाँ के लोगों को अफ़ग़ान कहा जाता है।

9. इस देश की आधिकारिक भाषा दारी और पश्तो है। इसके अलावा यहाँ के लोग उज़्ज़बेक, तुर्कमान और पर्शियन भी बोलते हैं।

10. Afghanistan का सबसे बड़ा शहर काबुल ( Kabul ) है और इस देश पर सिकंदर, अरब, मंगोल, ब्रिटिश और सोवियत रूस ने आक्रमण किया है।

Source :Kartik Singh Youtuber

Comments