जीवन में कौन से सात सच को हर किसी को स्वीकार करना चाहिए?

  1. सेक्स दुनिया की सबसे ज़्यादा ओवर्रेटेड और साथ ही साथ सबसे ज़्यादा पवित्र चीज है। अगर आप इसकी पवित्रता जानना चाहते हैं तो किसी माँ से पूछे जिसने अपने बच्चे को जन्म दिया है। अगर आप इसकी व्यर्थता जानना चाहतें है तो किसी वैश्या से पूछे जो ना चाहते हुए भी एक पेशेवर है।
  2. लड़की कभी ग़लत नहीं हो सकती। आप ये जानते हो कि हाँ वो ग़लत है और वो भी ये बात जानती है कि वो ग़लत है, फिर भी वो अपने आप को सही साबित कर देगी और आप बस देखते रह जाओगे।
  3. दुनिया की सबसे ताकतवर चीज लड़की की ख़ूबसूरती होती है। (अगर आप समझदार है तो आप मेरी इस बात से ताल्लुक़ रखते होंगे) इसके लिए कोई भी इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। शायद आजकल इसी को लोग प्यार कहते हैं।
  4. लड़का और लड़की आपस में कभी दोस्त नहीं हो सकते (जैसे दो लड़के होते है) अगर ऐसा कही हो रहा है तो, या तो लड़की के नज़र में लड़का बदसूरत या नालायक है, या लड़का के नज़र में लड़की बदसूरत है। बाक़ी आप समझदार है।
  5. हर इंसान अपने आप में दुखी है, और हर इंसान को दूसरे की ज़िंदगी ज़्यादा अच्छी लगती है। ये सिर्फ़ माया का खेल है, मै आप और हम सब माया में लिप्त है, इस बात को स्वीकार करें।
  6. हर वो इंसान जो ये कहता है कि उसे किसी बात का फ़र्क़ नहीं पड़ता, यक़ीन मानिए उसी शख़्स को सबसे ज़्यादा फ़र्क़ पड़ता है। आप चाहे तो आज़मा सकते हैं।
  7. मेरे आपके और हम सब के माता पिता हमारे सामने इस दुनिया को छोड़कर चले जाएँगे…ये अकाट्य सत्य है। इसलिए उन्हें कभी निराश ना होने दें।

धन्यवाद…!

Comments